विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits-Instagram)
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits-Instagram)

    नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए साल 2022 का स्वागत सभी ने अपने-अपने तरीके से किया है। जिसमें सेलेब्रिटियों ने जमकर पार्टियां कि है। वहीं मशहूर कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी नए साल का स्वागत बड़े धूम-धाम से किया है। दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बेटी वामिका के साथ इस समय साउथ अफ्रीका में है। 

    अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर अपनी और विराट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। शेयर किए गए तस्वीर में दोनों कपल के सामने हैप्पी न्यू ईयर का केक रखा हुआ है। इसके साथ ही अनुष्का ने अपने कैप्शन में लिखा साल 2021 से हमें सबसे बड़ी खुशी मिली है, इसलिए साल 2021 का हार्दिक धन्यवाद।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    फिल्मी दुनिया में अनुष्का की हुई वापसी- 

    वहीं साल 2022 भी अनुष्का के लिए खास जाने वाला है। क्योंकि अनुष्का शर्मा एक बार फिर फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही है। अनुष्का ने 3 बड़े प्रोजेक्ट्स को साइन किया है। जिसमें 2 प्रोजेक्ट बड़े पर्दे पर रिलीज होंगे और 1 ओटीटी मंच पर रिलीज  किया जाएगा।