Arjun Kapoor Post
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) के दिल के बेहद करीब उनके पेट डॉग मैक्सिमस का निधन हो गया है। एक्टर अपने मैक्सिमस की मौत से काफी दुखी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर मैक्सिमस के साथ बिताए गए मोमेंट का कई फोटोज और वीडियोज शेयर किया है। जिसमें अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर को उनके पेट डॉग के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

पोस्ट शेयर कर अर्जुन कपूर ने एक नोट भी लिखा है। अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, “दुनिया का सबसे अच्छा लड़का मेरा मैक्सिमस सबसे दयालु, सबसे मधुर, सबसे बहादुर, सबसे गर्म, सबसे अच्छे मुझे तुम्हारी याद आएगी मेरा बच्चा। हमारा घर अब कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा। मुझे इस बात से नफरत है कि तुम्हें अंश ने मुझसे छीन लिया और अचानक मुझे समझ नहीं आया कि घर पर कैसे बैठूं और तुम्हारे आसपास कैसे रहूं।”

उन्होंने आगे लिखा, “मृत्यु हमारे प्रति कई बार क्रूर रही है और इस बार भी कुछ अलग नहीं लगता अच्छे और बुरे दोनों दिनों में आपने मुझे और अंशुला कपूर को जो खुशी दी, उसके लिए धन्यवाद मुझे आशा है कि आप फ़ुबु चॉकलेट और मां हमारा ध्यान रखेंगी। अपना ख्याल रखना मेरे दोस्त, आराम करो, आराम से सोओ, मेरे सौम्य विशाल, अब तुम अपनी सभी दावतों का आनंद ले सकते हो मैं तुम्हें दूसरी तरफ देखूंगा मेरे Maxxxxuuu.” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मलाइका अरोड़ा ने रेड हार्ट ब्रेक इमोजी शेयर किया है। टाइगर श्रॉफ और रकुल प्रीत सिंह ने भी अफसोस जताया है। बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट कि तो एक्टर आखिरी बार फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आए थे। अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म ‘द लेडी किलर’ है। इस फिल्म में उनके अपोजिट भूमि पेडनेकर नजर आएंगी।