Kajal Aggarwal Son Neil Photo
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) इन दिनों अपने बेटे नील किचलू (Neil Kitchlu) के साथ एन्जॉय कर रही हैं। उनके बेटे नील किचलू नौ महीने के हो गए हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वो अपने बेटे नील को अपनी गोद में लिए नजर आ रही हैं। काजल अपने बेटे की तरफ देखते हुए हंसते हुए दिखाई दे रही हैं। जहां एक्ट्रेस व्हाइट ड्रेस में मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर में नजर आ रही हैं।

    वहीं उनके बेटे नील ने ब्लू कलर का शर्ट और पैंट पहना हुआ है। काजल अग्रवाल ने तस्वीर शेयर कर एक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “नील किचलू मैं यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती कि परमेश्वर आपके द्वारा क्या करेगा। इस बीच, हम पिछले 9 महीनों और आने वाले वर्षों के लिए आभारी रहते हैं। 3/4वां जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे लड़के।” अब उनके इस पोस्ट पर फैंस लाइक करते हुए जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट को अब तक साढ़े छह लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

    बता दें कि 19 अप्रैल, 2022 को काजल अग्रवाल और गौतम किचलू अपने बेटे नील किचलू के पैरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस 2020 में बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंधी थी। फिलहाल, एक्ट्रेस इन दिनों पर्दे से दूर है और अपने बेटे के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। वो बेटे नील का खास ख्याल रख रही हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो आए दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।