Karisma Kapoor Ramp Walk
करिश्मा कपूर की रैंप वाक करते हुए तस्वीर (Photo Credit - ANI)

Loading

नई दिल्ली : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने शनिवार को रिलायंस ज्वेल्स (Reliance Jewels) के एक खास उत्सव कलेक्शन ‘स्वर्ण बंगा’ (Swarna Banga) के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वाक किया। जिसे देखकर वहां मौजूद ऑडियंस मंत्रमुग्ध हो उठी। इस कलेक्शन के जरिए एक्ट्रेस ने बंगाल की विरासत और संस्कृति को प्रदर्शित किया।

करिश्मा कपूर के इस रैंप वाक का वीडियो एएनआई ने अपने एक्स (ट्विटर) पर भी शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस को मंच पर रैंप वाक करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस रैंप वाक के दौरान रितिका मीरचंदानी की साड़ी पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ‘स्वर्ण बंगा’ कलेक्शन के डायमंड नेकपीस को कैरी किया।

कलेक्शन को लॉन्च करना बताया अपने लिए सम्मान की बात

एएनआई से बातचीत करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा, “रिलायंस ज्वेल्स की ओर से इस कलेक्शन को लॉन्च करना मेरे लिए सम्मान की बात है। त्योहारों का मौसम आ रहा है दुर्गा पूजा और दिवाली भी नजदीक है, ऐसे में इस (‘स्वर्ण बंगा’) बंगाल की समृद्ध विरासत और संस्कृति को प्रदर्शित करना अद्भुत है। हम ‘स्वर्ण बंगा’ के उत्सव सेशन के दौरान कुछ खूबसूरत डिजाइन देखने जा रहे हैं।”

हर महीने 2 से 3 कलेक्शन करते हैं लॉन्च: सुनील नायक

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रिलायंस ज्वेल्स के सीईओ सुनील नायक ने कहा, “हम हर महीने 2 से 3 कलेक्शन लॉन्च करते हैं। हम कलेक्शन के माध्यम से उत्पाद बेचते हैं। इसलिए यह हमारे ग्राहकों के लिए एक यादगार खरीदारी बन जाती है। अब ये कलेक्शन हर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहार पर लॉन्च किए जाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हम वेलेंटाइन डे, मदर्स डे और डॉटर्स डे जैसे अवसरों को भी कवर करते हैं। आज, यह हमारी आठवीं सीरीज है। हमने विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व किया है और अब तक क्षेत्र। हमने कच्छ, महाराष्ट्र, ओडिशा का प्रतिनिधित्व किया है और आज, हमने एक कलेक्शन को लॉन्च किया है। जो बंगाल से प्रेरित है।”