राजनीति में माधुरी दीक्षित का आगाज, जानें किस पार्टी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

Loading

मुंबई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, माधुरी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संपर्क में हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि अगर वह चुनाव लड़ेंगी तो किस पार्टी में शामिल होंगी। पहले ऐसी अटकलें थीं कि वह पुणे से अपना राजनीतिक करियर शुरू कर सकती हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)

आपको बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के दौरान माधुरी दीक्षित को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ देखा गया था। उनके साथ वहां एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और बीजेपी नेता आशीष शेलार भी मौजूद थे। जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में माधुरी दीक्षित के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।

बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपाल शेट्टी उत्तरी मुंबई से लोकसभा सांसद हैं। गोपाल शेट्टी ही थे जो 2019 के चुनाव में उर्मिला मातोंडकर को हराकर दूसरी बार सांसद बने थे। इससे पहले गोपाल शेट्टी ने 2014 में संजय निरुपम को हराया था। ऐसे में बीजेपी उनकी जगह माधुरी दीक्षित को मैदान में उतारने का जोखिम शायद ही उठाएगी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

बताया जा रहा है कि माधुरी नॉर्थ वेस्ट मुंबई सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, यह सीट शिवसेना के खाते में है और शिंदे गुट के गजानन कीर्तिकर यहां से सांसद हैं। लेकिन इस बार भी उनकी हालत अच्छी नहीं दिख रही है। ऐसे में समझौते के तहत बीजेपी इस सीट पर माधुरी दीक्षित को चुनाव लड़ा सकती है। इस बार भी इस सीट पर कांग्रेस से संजय निरुपम बड़े दावेदार हैं, जो कीर्तिकर के खिलाफ मजबूत विकल्प हैं। अगर यहां से माधुरी को प्रत्याशी बनाया गया, तो निरुपम की राह मुश्किल हो सकती है।