बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक दूसरे को दो साल से ज्यादा समय से डेट कर रहें है। ऐसे में बॉलीवुड की इस हॉट जोड़ी की शादी की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दोनों के शादी की चाह रखने वाले
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक दूसरे को दो साल से ज्यादा समय से डेट कर रहें है। ऐसे में बॉलीवुड की इस हॉट जोड़ी की शादी की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दोनों के शादी की चाह रखने वाले फैंस का इंताजर जल्दी ही खत्म होने वाला है। इस बार इनकी शादी की डेट पक्की होने का दावा किया जा रहा है। खबरों की मानें तो इनकी शादी इसी साल दिसंबर में तय है, जिसके लिए कपूर खानदान अभी तैयारियां शुरू कर दी है।
माना जा रहा है कि अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ जो 4 दिसबंर को रिलीज हो रही है के बाद शादी करेंगे। वहीं ‘ओपन’ मैगजीन की मानें तो फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद के कॉलम में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दो साल के रिलेशनशीप के बाद साल के अंत तक यानी दिसबंर में शादी के बंधन बंध जाएंगे।’ इस बीच शादी की तैयारियां चल रही हैं। रिश्तेदारों से कहा गया है कि समारोह की डेट्स के लिए समय निकालें।
हाल ही में अरमान जैन की शादी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एक साथ देखा गया था। रणबीर की मां नीतू कपूर भी उनके साथ नजर आई थीं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।