Rubina Dilaik
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) एक्ट्रेस (Actress) और बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने चेहरे की दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखकर उनके फैंस बेहद हैरान हो गए हैं। तस्वीरों में उनका काफी बदला हुआ चेहरा देखने को मिल रहा है। जिसमें वो अपने सूजे हुए होठ के साथ नजर आ रही हैं। लाल आंखों के साथ उनका चेहरा भी कमजोर दिखाई दे रहा है।

    बता दें कि रुबीना दिलैक की तबियत ठीक नहीं है। उन्हें बुखार के साथ गले में खराश और इन्फेक्शन है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, “बुखार, गले में खराश, संक्रमण और सूजे हुए होंठ, मैं निश्चित रूप से एक बत्तख की तरह दिखती हूं (बिना भराव के) और मैं निराश हूं और खुद को देखकर हंस भी रही हूं।”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    उनके इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस उदास हो गए हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स सभी उन्हें ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि रुबीना दिलैक आखिरी बार ‘झलक दिखला जा 10’ में नजर आई थीं। वहीं ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में एक्ट्रेस के स्टंट ने सभी के होश उड़ा दिए थे। एक्ट्रेस ‘बिग बॉस 14’ की विनर भी रह चुकी हैं।