Happy Birthday Shahid Kapoor
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता एक्टर पंकज कपूर और मां एक्ट्रेस नीलिमा अजीम हैं। शाहिद कपूर ने साल 2003 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘इश्क विस्क’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो कई फिल्मों में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

जिसमें ‘बेशरम’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘फूल एन फाइनल’, ‘मिलेंगे मिलेंगे’, ‘ताल’, ‘चांस पे डांस’, ‘पाठशाला’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘चाइना टाउन’, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘बदमाश कंपनी’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘कबीर सिंह’, ‘पद्मावत’ और ‘जर्सी’ जैसी कई फिल्में शामिल है। एक्टर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। कपल को एक बेटी मिशा कपूर और एक बेटा जैन कपूर है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

बता दें कि 10 फरवरी, 2023 को शाहिद कपूर की फिल्म ‘फर्जी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ है। फिल्म प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं, लेकिन फैंस पर फिल्म का क्रेज अभी भी बरकरार है। इतना ही नहीं फिल्म ‘फर्जी’ अमेजन प्राइम वीडियो पर टॉप वेब सीरीज की लिस्ट में नंबर वन पर आ गई है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ साउथ एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने स्क्रीन शेयर किया है। फिल्म का निर्देशन राज और डीके की जोड़ी ने किया है।