Raj Kundra
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की फोटो (Photo Source - Instagram)

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘यूटी 69’ (UT 69) को लेकर काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। वहीं हाल ही में राज कुंद्रा अपने एक पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में बने हैं। जिसपर लोग यह भी कयास लगाने लगे कि क्या शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की राहें अलग हो गई। जिसपर अब राज कुंद्रा ने अपने पोस्ट की पूरी सच्चाई बताई है कि वो किससे अलग होने जा रहे हैं।

दरअसल, राज कुंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर बीती रात को एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन समय में हमें समय दें।” राज कुंद्रा के इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के सेपरेट होने की अफवाहें उड़ने लगी। हालांकि, अब राज कुंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपने मास्क से अलग हो रहे हैं। जिसे वो बीते दो साल से लगा रहे हैं।

दो साल बाद इस चीज से अलग हुए राज कुंद्रा 

राज कुंद्रा ने अपने मास्क का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “फेयरवेल मास्क…अब अलग होने का समय आ गया है! पिछले दो वर्षों में मुझे सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद। मेरी यात्रा के अगले चरण ‘यूटी 69’ पर।” बता दें कि राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी फिल्म के मामले में जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने 3 महीने से अधिक समय मुंबई के आर्थर जेल में बिताया। सितंबर महीने में राज कुंद्रा जेल से बाहर आ गए थे।

इस दिन रिलीज होगी राज कुंद्रा की फिल्म  

राज कुंद्रा जेल से बाहर आने के बाद हमेशा अपने चेहरे पर फेस मास्क लगाए नजर आते थे। जब भी वो कहीं स्पॉट किए जाते थे तो वो अपने चेहरे पर मास्क के साथ नजर आते थे। जिसे उन्होंने दो साल के बाद हाल ही में पहली बार हटाया है। राज कुंद्रा की स्टारर पहली फिल्म ‘यूटी 69’ को शहनवाज अली ने डायरेक्ट किया है। यह एक रियल बेस्ड स्टोरी है। फिल्म 3 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।