Raj Kundra Post
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की फोटो (Photo Source - Social Media)

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘यूटी 69’ (UT 69) को लेकर काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। राज कुंद्रा अब इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। वहीं हाल ही में राज कुंद्रा ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद से लोग शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के अलग होने का कयास लगा रहे हैं।

दरअसल, राज कुंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन समय में हमें समय दें।” राज कुंद्रा के इस पोस्ट के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर आग की तरह तेजी से फैल गई। जिसके बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के सेपरेट होने की अफवाहें उड़ने लगी। हालांकि, अभी तक इस पर शिल्पा शेट्टी के तरफ से कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। वहीं कुछ लोग राज कुंद्रा के इस पोस्ट को उनकी अपनी पहली फिल्म ‘यूटी 69’ के लिए पब्लिसिटी पाना बता रहे हैं।  

हमेशा फेस मास्क के साथ होते थे स्पॉट 

बता दें कि राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी फिल्म के मामले में जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने 3 महीने से अधिक समय मुंबई के आर्थर जेल में बिताया। सितंबर महीने में राज कुंद्रा जेल से बाहर आ गए थे। जेल से बाहर आने के बाद राज हमेशा अपने चेहरे पर फेस मास्क लगाए नजर आते थे। उन्होंने हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने चेहरे से मास्क हटाया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Kundra (@onlyrajkundra)

इस दिन रिलीज होगी राज कुंद्रा की पहली फिल्म 

राज कुंद्रा अपनी पहली फिल्म ‘यूटी 69’ में लीड रोल में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म 3 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सुखी’ में नजर आई हैं। शिल्पा और राज ने 2009 में शादी रचाई थी। कपल दो बच्चों बेटे विवान और बेटी शमीशा के पैरेंट्स हैं।