Navratri 2023
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा और बेटी समीशा की फोटो (Photo - Instagram)

Loading

मुंबई : पूरे देश में नवरात्रि (Navratri) का त्योहार मनाया जा रहा है। आज यानी 23 अक्टूबर को दुर्गा नवमी (Durga Navami) है। कुछ लोगों ने अष्टमी पर कन्या पूजन किया तो वहीं कुछ लोग आज कन्या पूजन करेंगे। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी हर साल नवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाती हैं और अष्टमी के दिन कन्या की पूजा करती हैं।

हर साल की तरह इस साल भी अष्टमी के मौके पर शिल्पा ने अपनी बेटी समीशा की पूजा की। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा अपनी बेटी समीशा की पूजा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में समीशा कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। शिल्पा और राज अपनी बेटी का पहले पैर धुलते हैं। जिसके बाद समीशा के पैरों में चंदन लगाते हैं और फिर फूल डालते हैं। शिल्पा और राज बेटी की आरती भी उतारते हैं।

बेटे वियान की भी उतारी आरती 

शिल्पा अपने बेटे वियान की भी आरती उतारती हैं। जिसके बाद शिल्पा और राज बेटी के पैर छूकर कन्या का आशीर्वाद लेती हैं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, “जय माता दी। हमने अपनी देवी समीशा के साथ कन्या पूजन किया। सर्वोच्च देवी महागौरी और उनके नौ दिव्य रूपों के प्रति आभार व्यक्त करने का हमारा तरीका।” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट

बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस जल्द ही रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के साथ कॉप के किरदार में दिखाई देंगी। उनकी ये सीरीज 19 जनवरी, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। वहीं राज कुंद्रा भी अपनी एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘यूटी 69’ (UT 69) को लेकर काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। शहनवाज अली के डायरेक्शन में बनी यह रियल बेस्ड स्टोरी ‘यूटी 69’ 3 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।