Shilpa Shetty-Raj Kundra Wedding Anniversary
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की फोटो (Photo - Instagram)

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज ही के दिन एक्ट्रेस बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ शादी के सात फेरे ली थीं। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की आज यानी बुधवार को 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर पति राज कुंद्रा संग अपनी कई रोमांटिक तस्वीरों का वीडियो शेयर कर उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी विश की हैं। वहीं राज ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर शिल्पा पर प्यार लुटाया है।   

शिल्पा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 22 नवंबर को पति राज संग अपनी कई फोटोज का वीडियो शेयर की हैं। जिसमें कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इस  वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘घर’ का गाना ‘तेरे बिना जिया जाये ना’ सुनने को मिल रहा है। शिल्पा ने स्लो मोशन फोटोज का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “14 साल लव यू राज कुंद्रा, मेरे कुकी तुम मेरी खुशी की जगह हो।” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

राज कुंद्रा ने भी शिल्पा शेट्टी को किया विश 

वहीं राज कुंद्रा ने भी अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी को खास अंदाज में वेडिंग एनिवर्सरी विश किया है। राज ने अपने इंस्टाग्राम पर शिल्पा संग अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में  लिखा, “14 साल और यू स्टिल जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉऊ! 14वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं शिल्पा शेट्टी।” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Kundra (@onlyrajkundra)

राज कुंद्रा की पहली फिल्म 

बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नवंबर, 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल एक बेटा वियान राज कुंद्रा और बेटी समिशा कुंद्रा के पैरेंट्स हैं। बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट कि तो एक्ट्रेस आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘सुखी’ में नजर आई थीं। वहीं बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों अपनी पहली अपकमिंग फिल्म ‘यूटी 69’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म 3 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।