Chandrayaan 3 Landing
Photo Credit - ANI/Twitter

Loading

मुंबई : भारत के कोने-कोने में रहने वाला हर एक देशवासी इस वक्त खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बीते बुधवार को चंद्रयान-3 (Chandrayan 3) के चांद की सतह पर लैंड करने की सफलता का जश्न पूरे देश में देखने को मिल रहा है। सभी काफी खुश है। वहीं इस प्राउड फील मोमेंट पर बॉलीवुड एक्टर दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma), विजय वर्मा (Vijay Varma), नुसरत भरुचा और अभिषेक बनर्जी ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसरो और उनकी पूरी टीम की सराहना की है।

दिव्येंदु शर्मा ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, “चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘चंद्रयान-3’ की सफल लैंडिंग पर हर भारतीय की तरह मुझे भी गर्व है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि को बहुत कम बजट में हासिल किया गया है। इतनी लंबी जर्नी के बाद आज हम वहां फाइनली पहुंच गए हैं। यह वास्तव में सराहनीय है।” 

वहीं विजय वर्मा ने भी एएनआई से बात करते हुए कहा, “मैं शाम साढ़े पांच बजे से ही चंद्रयान-3 के चांद पर लैंडिंग का लाइव स्ट्रीमिंग देख रहा था। कुछ लोगों ने इतना मेहनत कर सीमित संसाधनों और कम बजट में दुनिया को यह कर दिखाया है। यह सच में एक बड़ी उपलब्धि है। इस पल से काफी गर्व महसूस हो रहा है।”

दिव्येंदु शर्मा ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, “हम लोग चांद पर पहुंच गए हैं, बचपन से चांद मामा का हमारे जीवन का अहम हिस्सा रहे हैं और आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हम चांद पर लैंड कर चुके हैं। इसका पूरा श्रेय इसरो और उन वैज्ञानिकों को जाता है। जिन्होंने इसपर दिन-रात एक करके मेहनत किया है। ये पूरे देशवासियों को एकसाथ सेलिब्रेट करने का एक बहुत बड़ा मोमेंट है। इस यात्रा में मेहनत, सोच, जज्बा और पेशेंस दिखा है।”

एएनआई के साथ बातचीत में नुसरत भरुचा ने कहा, “यह बहुत एतिहासिक मोमेंट है। हम चांद पर पहुंच गए हैं। मेरी फिल्म महिला प्रधान फिल्म है। इस मोमेंट से मुझे और मेरी पूरी टीम को बहुत गर्व है। हम इसका डबल जश्न सेलिब्रेट कर रहे हैं। यह बहुत अमेजिंग है। हम हर क्षेत्र में काफी आगे हैं।” 

बता दें कि बीते बुधवार को चंद्रयान-3 (Chandrayan 3) ने चांद की सतह पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के साउथ पोल पर बीते बुधवार शाम 6 बजकर 04 मिनट पर लैंडिंग की। इसी के साथ भारत चांद के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला पहला और चंद्रमा पर पहुंचने वाला विश्व का चौथा देश बन गया है।