Happy Birthday Shabana Azmi
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) आज अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 18 सितंबर, 1950 को हैदराबाद में हुआ था। शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी (Kaifi Azmi) और मां शौकत आजमी (Shaukat Kaifi) मशहूर कवि थे। एक्ट्रेस अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

शबाना आजमी ने 1973 में पुणे में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग का कोर्स किया था। एक्ट्रेस ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत 1974 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंकुर’ से की थी। इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था। ‘अंकुर’ में शानदार एक्टिंग के लिए शबाना आजमी को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसके बाद उन्होंने फिल्म ‘अर्थ’, ‘खंडर’, ‘पार’ और ‘गॉडमदर’ के लिए नेशनल अवॉर्ड प्राप्त किया।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

इसके अलावा शबाना आजमी को पद्म श्री और पद्म भूषण से भी नवाजा गया है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि शबाना आजमी कभी प्रतिदिन कॉफी बेचकर सिर्फ 30 रुपये कमाती थीं। शबाना आजमी ने 1984 में मशहूर कवि और गीतकार जावेद अख्तर से शादी की। दोनों एक-दूसरे के करीब तब आए जब जावेद अख्तर शबाना आजमी के पिता से लिखने का हुनर सीखने उनके घर जाते थे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

हालांकि, शबाना के पैरेंट्स जावेद अख्तर और उनकी शादी के खिलाफ थे क्योंकि जावेद अख्तर पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी से दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं, लेकिन शबाना आजमी अपने घर वालों की इच्छा के खिलाफ जाकर जावेद अख्तर से शादी की। शबाना आजमी और जावेद की कोई संतान नहीं है। शबाना आजमी हाल ही में करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में शबाना रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और धर्मेंद्र के साथ नजर आई थीं।