Devoleena Bhattacharjee
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) एक्ट्रेस (Actress) देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) टीवी चैनल स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ (Saath Nibhana Saathiya) में गोपी बहू की भूमिका से घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इस वक्त देवोलीना भट्टाचार्जी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हल्दी सेरेमनी का वीडियो शेयर की थी। जिसमें उनके फ्रेंड विशाल सिंह उन्हें हल्दी लगाते दिखाई दिए। वीडियो के सामने आते ही फैंस सरप्राइज हो गए हैं।

    प्रशंसकों के मन में यह सवाल बड़ी तेजी से गूंज रहा है कि क्या गोपी बहू (देवोलीना भट्टाचार्जी) शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं या फिर ये कोई प्रैंक है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना ब्राइडल लुक शेयर किया है साथ ही वो अपने हाथों में मेंहदी लगाए नजर आ रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vishal Singh (विशाल सिंह) (@vishal.singh786)

    इंस्टाग्राम स्टोरी पर देवोलीना भट्टाचार्जी शादी का जोड़ा पहने हाथों में चूड़ियां और कड़े पहने दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही वो कलाई में कलीरे, मांग टिका, कानों में इयरिंग्स और बिंदी लगाए दुल्हन बनकर कार में बैठी नजर आ रही हैं।

    वो अपने चेहरे पर मास्क भी लगाई हैं। उनके इस पोस्ट से फैंस में खलबली मची हुई है। उनके इस लुक को देखकर प्रशंसक काफी शॉक्ड है।

    लोगों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि क्या वास्तव में अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अगर हां तो उनका होने वाला दूल्हा कौन हैं।

    हालांकि, यह सस्पेंस लगातार बना हुआ है। कई लोगों का यह भी कहना है कि देवोलीना भट्टाचार्जी प्रैंक कर रही हैं। वो ऐसा अपने अपकमिंग म्यूजिक के लिए कर रही हैं।

    हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा तो देवोलीना भट्टाचार्जी ही कर सकती हैं। जिसका फैंस को इंतजार है।