Do Baaraa Release Date Out
Photo Credit - Taran Adarsh Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की अभिनीत (Starring) आगामी (Upcoming) फिल्म (Movie) ‘दो बारा’ (Do Baaraa) के रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी। तापसी पन्नू एक बार फिर पावेल गुलाटी के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही है। इससे पहले ये एक साथ फिल्म ‘थप्पड़’ में नजर आई थी। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दो बारा’ 19 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

    तस्वीर में तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी नजर आ रहे है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘तापसी पन्नू की अभिनीत और अनुराग कश्यप की निर्देशित फिल्म ‘दो बारा’ की रिलीज डेट फाइनल हो गई है… फिल्म ‘दो बारा’ 19 अगस्त 2022 को रिलीज होगी… कोस्टार पावेल गुलाटी…. शोभा कपूर, एकता कपूर, सुनीर खेत्रपाल और गौरव बोस द्वारा निर्मित है।’ फिल्म ‘दो बारा’ 19 अगस्त 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर, शोभा कपूर, गौरव बोस और सुनीर खेत्रपाल ने किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

    इस फिल्म के अलावा तापसी पन्नू राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ में क्रिकेट की दिग्गज मिताली राज के भूमिका में नजर आएंगी। तापसी पन्नू नाना पाटेकर के साथ फिल्म ‘तड़का’ और प्रतीक गांधी के साथ फिल्म ‘वो लड़की है कहां’ में अपने लीड रोल में दिखाई देंगी।