Hansika Motwani Wedding
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : साउथ (South) सिनेमा (Cinema) की एक्ट्रेस (Actress) हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की शादी के पहले के फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन्स 2 दिसंबर से शुरू हुए हैं। अभिनेत्री ने अपने हाथों पर अपने मंगेतर सोहेल कथूरिया के नाम की मेंहदी लगा ली हैं। खबरों के मुताबिक अभिनेत्री 4 दिसंबर को अपने बिजनेसमैन मंगेतर सोहेल कथूरिया के साथ राजस्थान के जयपुर के मुंडोटा फोर्ट में शादी करेंगी। हंसिका मोटवानी के मेंहदी सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

    जिसमें अभिनेत्री काफी सुंदर दिख रही हैं। वो काफी खुश भी नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ऑरेंज कलर का ड्रेस पहनी हैं। इसके साथ ही वो अपने कानों में झुमके भी पहनी हैं। वो सोफे पर अपने मंगेतर के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं। वहीं मंगेतर सोहेल कथूरिया पीच क्रीम कलर का कुर्ता और व्हाइट कलर का पैजामा पहने हैं। वीडियो में मेंहदी की रस्म के दौरान अभिनेत्री अपने मंगेतर के साथ डांस करते हुए भी दिखाई दे रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ⭐Hansika Motwani ⭐ (@ihansika__gorgeous)

    वायरल हो रहे इस वीडियो को हंसिका मोटवानी के इंस्टाग्राम फैन पेज से शेयर किया गया है। बता दें कि 2 दिसंबर को मेंहदी सेरेमनी के बाद शाम को सिंगिंग का भी प्रोग्राम था। जिसमें हंसिका ने अपने मंगेतर के साथ खूब डांस किया। वहीं आज यानि 3 दिसंबर को हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया है। जबकि 4 दिसंबर को हंसिका मोटवानी अपने मंगेतर सोहेल कथूरिया के साथ जयपुर के 450 साल पुराने किले मुंडोता फोर्ट में सात फेरे लेंगी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ⭐Hansika Motwani ⭐ (@ihansika__gorgeous)

    गौरतलब है कि सोहेल कथूरिया ने पेरिस में एफिल टॉवर के सामने अपने घुटनों पर बैठकर हंसिका मोटवानी को प्रपोज किया था और उन्हें रिंग पहनाया था। जिसकी तस्वीरें खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।