
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अभिनीत (Starring) फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को देखने का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म को देखने के लिए थिएटरों के बाहर दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं शो भी हाउसफुल चल रहे है। इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। वहीं कार्तिक आर्यन भी इस फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रहे है। अभिनेता बीते शुक्रवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए पुणे पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपना दमदार प्रदर्शन किया।
एक्टर जब पुणे के एक मॉल में पहुंचे तो लोग उन्हें देखकर दंग रह गए। उनको सामने देखकर लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। अभिनेता भी फैंस के साथ जिग-जैग किया लोग भी शोरगुल करते नजर आए। अभिनेता ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। कार्तिक आर्यन स्कूल के बच्चों से भी मिले। जहां बच्चों ने उनका शानदार स्वागत किया। मस्तक पर चंदन लगाकर उनका अभिनंदन किया। उसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। कार्तिक आर्यन प्रशसंकों को खुश देखकर वो भी काफी खुश नजर आए और जुनूनी अंदाज में अपने फिल्म का गाना गाया।
View this post on Instagram
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म रिलीज के पहले ही दिन 14.11 करोड़ रूपये कमाए। ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म का पहला हफ्ता काफी अच्छा रहा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली कार्तिक आर्यन के करियर की पहली फिल्म बनी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, तब्बू, संजय मिश्रा और राजपाल यादव भी अपने मुख्य किरदार में है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है।