जानिए आखिर किस बात पर दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को दी टिप्स, एक्टर ने कहा- ‘मैंने पॉइंट्स बना कर नोट कर लिया है’

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और फैशनिस्टा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन दोनों को साथ देखने पर फैंस की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहता है। इन दोनों की जोड़ी को देख लोग #couplegoals का भी उदाहरण देते हैं। 

    हालांकि दोनों एक दूसरे से काफी अलग लगते हैं जैसे कि हम बात करें इनके फैशन सेंस की तो उसमें जमीन आसमान का फर्क है। क्योंकि जिस तरह का ड्रेसिंग सेंस रणवीर सिंह का है वैसा दीपिका का दूर-दूर तक नहीं है। ऐसे में अब रणबीर सिंह ने बताया कि दीपिका उनको उनके काम में भी मदद करती हैं। 

    दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रणवीर सिंह से पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी उन्हें कोई सलाह देती है? जिस पर रणवीर सिंह ने कहा- ‘दीपिका हमेशा मेरी आलोचना करती है। जिसमें सकारात्मकता के साथ लेता हूं। एक बार मैंने उन्हें अपने मॉक सेशन दिखाए थे। उन्होंने ने मुझे कुछ अच्छे टिप्स दिया हैं। जिसका मैंने पॉइंट्स बना कर नोट कर लिया। अब में उस पर काम कर रहा हूं। मुझे ख़ुशी है कि मेरे पास स्मार्ट पत्नी है। जो अपनी आलोचना से मेरे काम को बेहतर बनाने में मदद करती है।’

    गौरतलब है कि शादी के बाद से रणवीर और दीपिका फिल्म ’83’ में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका रणवीर की पत्नी के रोल में ही नजर आएंगी। ये फिल्म इस कपल के लिहाज से और भी खास इसलिए है क्योंकि शादी के बाद ये इनकी साथ में पहली फिल्म है।