Mandira Bedi
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) और टीवी प्रेजेंटर (TV Presenter) मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) 50 साल की उम्र में भी अपने फिटनेस का खास ख्याल रखती है। वो इस उम्र में भी यंग एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती है। वो वर्कआउट करने से कभी नहीं चूकती हैं। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर भी आए दिन अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जो उनके फैंस को बहुत इंस्पायर करती है।

    इतना ही नहीं अभिनेत्री इन दिनों वेकेशन पर गई है। वहां भी मंदिरा बेदी वर्कआउट करना नहीं भूल रही हैं। जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा इंस्प्रेशन है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अलग-अलग जगहों पर जिम वियर में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वो वीडियो में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ती हुई भी दिखाई दे रही है। इसके साथ ही उन्हें स्विमिंग पूल में तैरते हुए भी देखा जा सकता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

    उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘सोलो ट्रिप या फैमिली वेकेशन, बिना कुछ वर्कआउट के कभी नहीं !! बड़े पैमाने पर कैलोरी बर्न मेरे लिए विविधता जीवन का मसाला है! तो यह जिम था, तैरना और बाहर अच्छा था !!’ उनका ये वर्कआउट वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। प्रशंसक उनके इस वीडियो को लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।