बंद हुई गोल्ड मेडल विजेता डिंग्को सिंह की बायोपिक, शाहिद कपूर को लगा झटका!

Loading

मुंबई: विवाह, पद्मावत और कबीर सिंह को छोड़कर शाहिद कपूर बॉक्स ऑफिस पर कोई ब्लॉकबस्टर नहीं दे पाए। 30 से ज्यादा फिल्में करने के बाद भी शाहिद कपूर अभी भी फिल्मों में सफलता पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच हैरान करने वाली बात ये है कि उनकी दो फिल्में बंद होने की खबर आई है। कुछ दिनों पहले डायरेक्टर अनीस बज्मी ने उन्हें अपनी कॉमेडी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वहीं बॉक्सिंग चैंपियन डिंग्को सिंह की बायोपिक बंद कर दी गई है।

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Shahid Kapoor (@shahidkapoor) द्वारा साझा की गई पोस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब पांच साल पहले घोषणा की गई इस बायोपिक को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी की जा रही है। इस बायोपिक में शाहिद कपूर एक बॉक्सर का किरदार निभाने वाले थे। इस फिल्म में वह पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डिंको सिंह की भूमिका निभाने वाले थे। इसका निर्देशन राजा कृष्ण मेनन करने वाले थे। लेकिन अब मेनन के हवाले से खबर आई है कि कई वजहों से बायोपिक को रोक दिया गया है।

एक इंटरव्यू में राजा कृष्ण मेनन कहा कि, ‘ये एक बॉक्सिंग फिल्म थी जिसके बारे में हम बात कर रहे थे। हालांकि मेनन ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि फिल्म का विचार क्यों छोड़ा गया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह और शाहिद कपूर अभी भी अच्छे दोस्त हैं और फिल्म बनाने के लिए दूसरी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं।

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Shahid Kapoor (@shahidkapoor) द्वारा साझा की गई पोस्ट

बता दें कि शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में देखा गया, जिसमें उनकी एक्टिंग और उनके एक्शन की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब पसंद किया था। इससे पहले शाहिद वेब सीरीज ‘फर्जी’ में नजर आए थे और यह दर्शकों की कसौटी पर भी खरी उतरी थी।