Love Sex Aur Dhokha 2 Shooting Begins
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : मशहूर बॉलीवुड (Bollywood) फिल्म मेकर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने हाल ही में साल 2010 में आई फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ के सीक्वल बनाने की जानकारी शेयर की थी साथ ही उन्होंने फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ (Love Sex Aur Dhokha 2) के रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया था। इस खबर को सुनने के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वहीं बालाजी टेलीफिल्म्स की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ की शूटिंग भी आज से शुरू हो गई है।

एकता कपूर ने अपनी इस कल्ट क्लासिक सीक्वल ‘लव सेक्स और धोखा 2’ के शूटिंग शुरू होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “लव, सेक्स और धोखा 2 अब शुरू हो रहा है! इंटरनेट के समय में प्यार में आपका स्वागत है ‘एलएसडी2’ की शूटिंग शुरू!” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

बता दें कि ‘लव सेक्स और धोखा’ 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिला था। दो करोड़ रुपये के बजट की इस फिल्म ने करीब 10 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की थी। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

गौरतलब है कि बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज द्वारा प्रस्तुत ‘लव सेक्स और धोखा 2’ का निर्देशन दिबाकर बनर्जी का रही हैं जबकि एकता कपूर और शोभा कपूर फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म 16 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।