Rohanpreet Singh
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की फेमस (Famous) सिंगर (Singer) नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) को लाखों का चुना लगा है। मिले खबरों के अनुसार वो और उनकी पत्नी नेहा कक्कड़ बीते शुक्रवार की रात हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक होटल में ठहरे थे। जहां से रात में उनके रूम से रोहनप्रीत सिंह का आईफोन, हीरे की अंगूठी और एप्पल वॉच चोरी हो गया है। जब सुबह उनकी नींद खुली तो उन्होंने पाया की उनके टेबल से उनका सामान गायब है।

    जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन के लिए होटल पहुंची। जहां पर पुलिस होटल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। इस मामले की पुष्टि मंडी एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने किया है। हालांकि, रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने इस मामले पर कोई अपडेट नहीं दिया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

    गौरतलब है कि रोहनप्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो नेहा कक्कड़ के साथ होटल के बेड पर बैठे हाथ में चाय का कप लिए अपना ट्रेंडिंग गाना ‘ला ला ला’ गाते दिखाई दे रहे है। वो एक दूसरे को किस भी करते नजर आए थे।