राहुल वैद्य-अर्जुन बिजलानी नहीं बल्कि ये सितारा हुआ शो से बाहर

टॉप 4 में अब राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद और अर्जुन बिजलानी बने हुए है।

    Loading

    Not Rahul Vaidya-Arjun Bijlani, Abhinav Shukla celebs out of the show, could not make it to the top 4: स्टंट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 11) के सीजन 11 की शूटिंग इस समय केप टाउन से चल रही है। साथ ही दर्शक शो के टेलीकास्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मेकर्स शो को चर्चा में बनाए रखने के लिए लगातार एक के बाद एक प्रोमो शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब इस शो से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस 14 फेम अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) शो से आउट हो गए हैं।

    बॉलीवुड लाइफ ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘अभिनव शुक्ला एलिमिनेट हो गए हैं। खतरनाक स्टंट के सामने करते हुए अभिनव ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन अभिनव टॉप 4 में अपनी जगह बनाने के नाकामयाब हुए है।‘ मालूम हो कि सोशल मीडिया के जरिए जैसे ही यह खबर अभिनव शुक्ला के फैंस तक पहुंच रही है वैसे ही उनके फैंस इस पर दुख जता रहे हैं। अभिनव का शो से बाहर होना उनके फैंस के लिए झटका हो सकता है क्योंकि एक्टर एकदम फिट हैं और उनके शो जीतने के कयास लगाए जा रहे थे। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Abhinav Shukla (@ashukla09)

     

    खबर के अनुसार, टॉप 4 में अब राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद और अर्जुन बिजलानी बने हुए है। यह सभी कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।