Raj Kundra
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने शनिवार को अपने घर में तीन दिनों के लिए स्थापित गणपति बप्पा का विसर्जन कर दिया। इस विसर्जन आयोजन में शिल्पा शेट्टी के साथ उनके पति राज कुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी भी मौजूद रहे। सभी ने बड़े धूम-धाम से बप्पा का विसर्जन किया। इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी के पैर में फैक्चर होने के बावजूद भी उन्होंने ढ़ोल-नगाड़े बजाकर और डांस कर अपने गणपति बप्पा को विदा किया।

    वहीं इस विसर्जन के वीडियो को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए लिखा, ‘आप जो देखते हैं वह न केवल पर निर्भर करता है। आप क्या देखते हैं, लेकिन साथ ही, पर जहां से आप देखते हैं।’ साथ ही उन्होंने अपने ट्विट में पर्सपेक्टिव, मीडिया, ट्रायल्स, पीस, पेशेंस और ट्रुथ को भी हैशटैग किया है। गौरतलब है कि राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था।

    वो दो महीने तक जेल में रहे और जांच पड़ताल के बाद पिछले साल ही 20 सितंबर को उन्हें मुंबई की सेशन कोर्ट द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया था। राज कुंद्रा ने जमानत के बाद मीडिया से दूरियां बना ली। जिसके बाद जब भी उन्हें स्पॉट किया गया वो मास्क लगाए अपने चेहरे को कवर किए ही देखे गए। वहीं अब लगभग एक साल बाद उन्होंने अपना यह पहला ट्विट किया और अपने घर में गणपति विसर्जन का वीडियो शेयर किया है।