Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: नागिन 3(Naagin 3) फेम स्टार पर्ल वी पुरी(Pearl V Puri) को मुंबई पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पर्ल को POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस खबर को सुनकर पूरा टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है। फिलहाल पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया था। लेकिन अब एक्टर को करीब 11 दिन तक जेल में रहने के बाद जमानत मिली है। उनकी दोस्त रश्मि आर्या का कहना है कि बेल पर जब से पर्ल बाहर आए हैं वो सदमे में हैं. रश्मि ने पर्ल का हाल बयां किया है। 

    पिंकविला से बातचीत में रश्मि शर्मा ने बताया कि पर्ल निर्दोष हैं। वो एक ईमानदार लड़का है। रश्मि पर्ल की करीबी दोस्त हैं। वे कहती हैं- ‘वो बेल पर जब से लौटे हैं सदमे में हैं। मैं उसकी करीबी दोस्त हूं। इसलिए मैं जानती हूं वो वो बेकसूर है।’ रश्मि ने पर्ल पर लगे आरोपों को गंदा बताया है। उनका कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और पूरी उम्मीद है कि सच जरूर सबके सामने आएगा। 

    रश्मि के मुताबिक पर्ल ने जिंदगी का बहुत बुरा फेज देखा है। वे कहती हैं- हम सब ये चाहते हैं कि पर्ल और उनकी मां ठीक रहे। इससे ज्यादा हम इस वक्त कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन सच जल्द ही सामने आएगा ये मेरी गारंटी है। अभी हम ज्यादा डिटेल शेयर नहीं कर सकते हैं। हमें जस्टिस चाहिए। सच का एक बड़ा हिस्सा बाहर आ ही चुका है, जो नहीं आया उसका भी जल्द खुलासा होगा।’

     पर्ल पुरी के ऊपर लगे आरोपों के बाद टेलीविज़न इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अली गोनी, राखी सावंत, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, एकता कपूर (Ekta Kapoor), दिव्या खोसला कुमार समेत कई सितारों ने पर्ल का सपोर्ट किया है और इन आरोपों को झूठा बताया है। इस मामले में पुलिस कह रही थी कि पर्ल के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। एक्टर ने नागिन के अलावा बेपनाह प्यार जैसे कई शोज में काम किया था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं।