प्रियंका चोपड़ा ने सेल्फी लेते हुए मारी आंख, देखें वायरल Photos

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं। प्रियंका भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करती है। 

    प्रियंका सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। वह हमेशा अपने फैंस के लिए अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। अब हाल ही में प्रियंका की एक सेल्फी वाली फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

    दरअसल प्रियंका हाल ही में दो फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कि है। फोटो की बात करें तो एक तस्वीर में प्रियंका सेल्फी लेते हुए आंख मारती नजर आ रही है। तो वहीं दूसरे तस्वीर में प्रियंका क्यूट से स्माइल देते नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘जब आपके बाल आपकी सेल्फी का 90% हो।’ प्रियंका की इस तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे है।

    गौतलब है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वो टेक्स्ट फॉर यू और मैट्रिक्स 4 की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इसके बाद इन दिनों वो रुसो ब्रदर्स की सीरीज सिटाडेल की शूटिंग पूरी कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में की जा रही है। इन फिल्मों के जरिए एक्ट्रेस हॉलीवुड सिने वर्ल्ड में भी अपनी खास पहचान बनाने की तैयारी में हैं।