Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को अक्‍सर उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) और उनकी पहली पत्‍नी कविता के बीच में आने की वजह माना जाता रहा है। अक्‍सर श‍िल्‍पा पर राज की पहली शादी तोड़ने के आरोप खबरों में लगते रहे हैं. लेकिन हाल ही में राज कुंद्रा ने पहली पत्‍नी कविता (Kavita Kundra) से तलाक के लगभग 15 साल बाद अपनी शादी टूटने का चौंकाने वाला सच उजागर क‍िया है। राज कुंद्रा की पहली शादी टूटने की वजह श‍िल्‍पा नहीं बल्कि उनकी पहली पत्‍नी की बेवफाई थी और इस बात का खुलासा कुछ सालों बाद राज कुंद्रा ने एक ताजा इंटरव्‍यू में क‍िया है। इस वक़्त दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस दौरान भी राज सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं अपने मज़ेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों राज ने शिल्पा के साथ कई फनी वीडियो शेयर किए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए हैं। इसी बीच राज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और मज़ेदार वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

    राज ने जो वीडियो शेयर किया वो नेटफ्लिक्स की मोस्ट सक्सेसफुल सीरीज मनी हाइस्ट से प्रेरित है। इस वीडियो में शिल्पा मनी हाइस्ट के लीड किरदारों में से एक टोक्यो (Úrsula Corberó) के गेटअप में दिख रही है वहीं राज प्रोफेसर (Álvaro Morte) के लुक में दिख रहे हैं। ये एक एडिट वीडियो है जिसमें टोक्यो और प्रोफेसर के चेहरों शिल्पा और राज का चेहरा एडिट किया गया है। वीडियो में शिल्पा कहती हैं, ‘अगर किसी महिला के मंगलसूत्र लटका हुआ है तो पता चलता है कि वो शादीशुदा है, तो आदमी की क्या निशानी हुई?’ इस पर राज कहते हैं, ‘अगर बंदे का मुंह लटका हुआ है तो समझ लो कि वो शादीशुदा है।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

    आपको बता दें कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की शादी को 11 साल हो गए हैं। दोनों का 9 साल का एक बेटा वियान है। इसके अलावा बीते साल फरवरी में ही बेटी समिशा का जन्म हुआ है। बेटी का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है।