Raveena Tandon
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) रवीना टंडन (Raveena Tandon) एक मसले को लेकर काफी चर्चा में है। जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष भरे दिनों की चर्चा करते हुए अपने दुख को बयां किया है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों में जब वो मुंबई के लोकल ट्रेनों और बसों में सफर करती थी तो वो कई अजनबियों के छेड़छाड़ का शिकार हुई हैं। इन दिनों महाराष्ट्र में काफी गहमा-गहमी चल रही है। महाराष्ट्र में वर्तमान में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे है। महाराष्ट्र में ‘आरे मेट्रो 3 कारशेड’ का मुद्दा इन दिनों काफी जोर पकड़ा है। जिसको बनाने के लिए आरे जंगल को काटना पड़ेगा।

    जिसके सपोर्ट में कई आम जनता इसके सामने आए है। इतना ही नहीं कई सेलेब्स भी जंगल को काटने का विरोध कर रहे है। इस दिशा में रवीना टंडन भी सामने आई है। जो खुद एक पर्यावरण प्रेमी है। वो नहीं चाहती है कि मेट्रो 3 कारशेड को बनाने के लिए आरे जंगल को काटा जाए। जिसपर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। जिसपर वो ट्रोलर्स के सवाल का जवाब दी है। एक यूजर ने ट्विट करते हुए रवीना टंडन से मिडिल क्लास के संघर्ष के बारे में सवाल किया तो उसपर अभिनेत्री ने अपने बीते दिनों को याद करते हुए ट्विट करते हुए लिखा, ‘टीन इयर्स में लोकल बसों में मेरे साथ छेड़छाड़ किया गया, चुटकी ली गई और वह सब कुछ हुआ जो ज्यादातर महिलाओं पर गुजरता है।

    मैंने साल 1992 में अपनी पहली कार ली। विकास का स्वागत है, हमें न केवल एक परियोजना के लिए जिम्मेदार होना है, बल्कि जहां भी हम जंगल काट रहे हैं उन सभी का जिम्मेदार होना पड़ेगा। ये वन पर्यावरण/वन्यजीवों की रक्षा के लिए है।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने ट्रोल करते हुए रवीना से सवाल करते हुए पूछा कि मेट्रो का विरोध करने के लिए आपने पिछली बार कब इस तरह यात्रा की थी?

    जिसपर जवाब देते हुए रवीना टंडन ने ट्विट करते हुए लिखा, ‘1991 तक, मैंने इस तरह यात्रा की और एक लड़की होने के नाते आप जैसे नामचीन ट्रोल द्वारा भी शारीरिक रूप से परेशान किया गया। काम शुरू करने से पहले, मैंने सफलता देखी और अपनी पहली कार खरीदी। ट्रोल जी। नागपुर के हो, हरा भरा है आप का शहर।भाग्यशाली।किसी की सफलता या कमाई से नाराज न हों।’