Raj Kundra के कंट्रोवर्सी के वजह से Shilpa Shetty की फिल्म Hungama 2 पर लगा ग्रहण

    Loading

    बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) एक अरसे बाद फिल्मों में वापसी प्रियदर्शन की फ़िल्म हंगामा 2 से कर रही हैं। इस फिल्म से पोस्टर ट्रेलर भी जारी कर दिया हैं। इस फिल्म को लेकर शिल्पा शेट्टी के फैंस भी काफी एक्ससाइटेड। बता दे कि शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 23 जुलाई को स्ट्रीम होगी। हर बॉलीवुड एक्टर्स की तरह शिल्पा शेट्टी भी शो मस्ट गो ऑन की कहावत में यकीन करती हैं। लेकिन पोर्न वीडियो मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने डांस रियलिटी शो सुपर डांसर की शूटिंग टाल दी। राज कुंद्रा के मामले के बाद शिल्पा शेट्टी को भी काफी ट्रोल किया जा रहा हैं। 

    ताज़ा जानकारी के मुताबिक बता दे कि अब खबरें है कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म हंगामा 2 के प्रमोशन से भी इंकार कर दिया है। वह पूरी तरह से लोगों से मिलने जुलने से बच रही हैं। वह इस वक़्त किसी से भी बातचीत नहीं करना चाहती हैं। जिसके बाद अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या हंगामा 2 शुक्रवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी या नहीं ? हालांकि आपको बता दे कि इस फ़िल्म की पब्लिसिस्ट ने इस तरह की खबरों को अफवाह बताया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    उन्होंने कहा कि फ़िल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अपने तय समय पर ही रिलीज होगी। उन्होंने आगे कहा शिल्पा के पति आरोपी हैं शिल्पा नहीं तो फ़िल्म की रिलीज क्यों रुकेगी? बता दे कि फिल्म हंगामा 2 में शिल्पा शेट्टी के साथ एक्टर परेश रावल नज़र आएंगे। इस फ़िल्म से 14 साल बाद शिल्पा एक्टिंग की दुनिया में वापसी करेंगी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    आपको बता दे कि इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मानें तो फ़िल्म हंगामा 2 रिलीज होगी यह तो तय है। लेकिन रियलिटी शो सुपर डांसर में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की वापसी फिलहाल मुश्किल लग रही है। एक्ट्रेस शिल्पा शायद ही जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करें। वही इस वक़्त ट्रोलर्स का निशाना बनने के बाद शायद ही वह जल्दी शूटिंग शुरू करें। आपको बता दे कि सीरियल सुपर डांसर्स की शूटिंग हफ्ते के पहले दिन सोमवार और मंगलवार में से किसी एक दिन होती है। सुपर डांसर्स में शिल्पा के साथ अनुराग बासु और गीता कपूर जज हैं। बता दें कि राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    वैसे आप शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘हंगामा 2’ को देखना पसंद करेंगे या नहीं ? कमेंट बॉक्स में बताएं।