गोवा में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने की जोरदार पार्टी, वायरल हुआ वीडियो

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की पहली मुलाकात ‘बिग बॉस’ के सीजन 13 के दौरान हुई थी।

Loading

Siddharth Shukla and Shehnaz Gill’s Party Video: साल 2020 को बाय-बाय कर हर कोई नए साल 2021 के ग्रैंड वेलकम की तैयारी में जुटा हुआ है। नए साल का जश्न मनाने के लिए हर साल विदेश जाने वाले सेलेब्स इस साल देश के अलग-अलग कोने में छुट्टियां मना रहे हैं। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर जहां जयपुर रवाने हुए हैं तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी गोवा में छुट्टियां एन्जॉय करते दिखाई दिए। मालूम हो कि नए साल का स्वागत करने सिद्धार्थ और शहनाज गोवा गए हुए हैं। 

गोवा से सिद्धार्थ और शहनाज की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। इस वीडियो और तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि टीवी का यह कपल दोस्तों के साथ लेट नाईट पार्टी करता दिखाई दिया। सिद्धार्थ और शहनाज का यह अंदाज उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा हैं। आप भी देखें- 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Precious Memories (@naaz_is_love)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by P I. E. C. E. S (@sorlet04)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 《SIDNAAZ KA JAHAAN》 (@sidnaaz__ka__jahaan)

 

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की पहली मुलाकात ‘बिग बॉस’ के सीजन 13 के दौरान हुई थी। शो के दौरान दोनों के बीच अनोखा कनेक्शन नजर आया। इसके बाद सोशल मीडिया के यूजर ने उन्हें #SidNaazIn बुलाना शुरू किया। बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद भी इन दोनों के बीच दोस्ती बरकरार दिखाई दी। हाल ही में यह दोनों 2 गानों में साथ नजर आए थे।