sonu-sood-sends-over-1000-migrant-workers-to-uttar-pradesh-and-bihar-from-thane-railway-station

सोनू सूद ने जरुरतमंदो को उनके घर तक पहुँचाने के लिए बस और फ्लाइट का इंतजाम किया। वही, अब उन्होंने प्रवासी मजदूरों को घर पहुँचाने के लिए ट्रेन का इंतजाम किया है।

Loading

मुंबई. इस समय पूरी दुनिया कोरोनावायरस से जंग लड़ रही है। इस वायरस से बचने के लिए भारत सरकार ने देश में लॉकडाउन लागू हो गया है।लेकिन, लॉकडाउन के कारण कई मज़दूरों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जरुरतमंदो की मदद करने के लिए आगे आए है।

सोनू सूद ने जरुरतमंदो को उनके घर तक पहुँचाने के लिए बस और फ्लाइट का इंतजाम किया। वही, अब उन्होंने प्रवासी मजदूरों को घर पहुँचाने के लिए ट्रेन का इंतजाम किया है। सोनू सूद ने मजदूरों के लिए मुंबई के ठाणे रेलवे स्टेशन से जाने वाली ट्रेन को विदा किया। इस ट्रेन में उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले प्रवासी मजदूर थे।

दरअसल, सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनू सूद मुंबई से चली एक स्पेशल ट्रेन में मज़दूरों को बैठाकर उन्हें विदा कर रहे हैं। इसी दौरान सोनू ने रेलवे स्टेशन पहुँचकर सारी व्यवस्था का जायजा लिया।

वही, उन्होंने वहा मौजूद लोगो को सोशल डिस्टेंस बनाने के बारे में कहा है। बता दे कि सोनू सूद के इस नेक काम की हर कोई तारीफ़ कर रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें रियल लाइफ हीरो भी कहा जा रहा है।