सुपर डांसर 4 का प्रोमो हुआ आउट, ठुमके लगाती नज़र आई करिश्मा कपूर

    Loading

    बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को हाल ही में मुंबई पुलिस ने पोर्न फिल्में बनाने औऱ उन्हें ऐप पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है, जिसके चलते शिल्पा शेट्टी को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बताया जा रहा है कि पति राज कुंद्रा के विवादों में फंसने के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर चैप्टर 4 शो को अलविदा कह दिया है। वहीं अब शिल्पा शेट्टी को रिप्लेस कर 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अब जज की कुर्सी संभाल ली है। 

    एक्ट्रेस करिश्मा कपूर डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर 4 के अगले एपिसोड में बड़ा धमाका करने वाली हैं। बता दे कि शिल्पा शेट्टी के बाद एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इस शो में पहुंचने वाली हैं। और अब शो के मेकर्स ने इस शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें करिश्मा कपूर कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को खूब एन्जॉय करती हुई दिख रही हैं। वही इस प्रोमो में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर खुद को रोक नहीं पाती है और स्टेज पर आकर खुद ब्रेक डांस कर रही हैं। करिश्मा कपूर का यह अंदाज देखने के लिए दर्शकों को इस शो के अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    आपको बता दे कि रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे ही पुलिस ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया उसके बाद एक बड़ा फैसला लेते हुए शिल्पा ने ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग बीच में ही कैंसिल कर दी। वहीं इस शो के मेकर्स ने भी यह जानकारी दी है कि शिल्पा पर्सनल रीजन की वजह से अब शो में दिखाई नहीं देंगी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

     वैसे आप सुपर डांसर 4 में करिश्मा कपूर को देखन के लिए कितने उत्सुक हैं? कमेंट बॉक्स में बताएं।