Rubina Dilaik Dance Video
प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक के सालसा डांस की फोटो (Photo - Instagram)

Loading

मुंबई : टीवी एक्ट्रेस (TV Actress) रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। रुबीना अपने प्रेग्नेंसी जर्नी की तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्हें अपने डांस टीचर के साथ सालसा डांस स्टेप फॉलो करते हुए देखा जा सकता है।

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्हें प्रेग्नेंसी के लास्ट मंथ में डांस टीचर के साथ सालसा डांस करते हुए देखा जा सकता है। रुबीना के इस वीडियो की शुरूआत उनके डांस की शुरुआती जर्नी से होती है। वीडियो में लिखा आ रहा है, “ये सब कैसे शुरू हुआ।” वीडियो में डांस स्टेप को फॉलो करते हुए एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।

शादी के 5 साल बाद मां बनने वाली हैं रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “डांस के लिए मेरा प्यार कभी पीछे नहीं हटेगा।” रुबीना का ये डांस वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि रुबीना बच्चे को डांसर बनाना चाहती हैं।” रुबीना दिलैक एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी करने के 5 साल बाद अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। वो काफी खुश हैं।  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

आखिरी बार ‘झलक दिखला जा 10′ में आई थीं नजर 

बात करें रूबीना दिलैक के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस इन दिनों मैटरनिटी ब्रेक पर हैं। वो आखिरी बार ‘झलक दिखला जा’ के सीजन 10 में नजर आई थीं। इसके अलावा वो कई टीवी धारावाहिक में नजर आ चुकी हैं। जिसमें ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’, ‘पुनर्विवाह – एक नई उम्मीद’ और ‘देवों के देव महादेव’ शामिल है। रुबीना को रियालिटी शो ‘बिग बॉस 14’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी देखा गया था।