Veer or Stinger - Who will get the invisible ring first in Hero-Gayab Mode On

सोनी सब का बड़ा शो ‘हीरो: गायब मोड़ ऑन’ (Hero-Gayab Mode On) पूरे देश में अपने दर्शकों का दिल जीत रहा है।

Loading

इस साल लॉन्च हुआ सोनी सब का बड़ा शो ‘हीरो: गायब मोड़ ऑन’ (Hero-Gayab Mode On) पूरे देश में अपने दर्शकों का दिल जीत रहा है। इस शो में येशा रुघानी (Yesha Rughani) ज़ारा का किरदार अदा कर रही हैं और अभिषेक निगम (Abhishek Nigam) वीर की भूमिका निभा रहे हैं। शो में अब एक रोमांचक मोड़ दिखाया जाएगा जहां वीर अपने पिता को निर्दोष साबित करने की कोशिश करेगा और रहस्यलमयी अंगूठी को खोजने के लिए किसी भी हद तक जाने का दृढ़ संकल्पा लेगा।

इस शो का प्रसारण पिछले हफ्ते  से शुरू हुआ है और इसने दर्शकों को अपनी सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर कर दिया है। दर्शक अभिषेक निगम (Abhishek Nigam) को हीरो के रूप में और मौजूदा सीक्वेंकस में ज़ारा एवं वीर के बीच की केमिस्ट्रीक देखने का आनंद उठा रहे हैं।वीर को उस रहस्यमयी अंगूठी के बारे में पता चलता है, जो उसके पिता को निर्दोष साबित करने में मदद करेगी। इसके बाद वह स्टंट सीक्वेंस की शूटिंग उसी लोकेशन पर करने के लिए ज़ोर देता है जहां पर वह अंगूठी छिपी है। 

मामा (नितेश पाण्डेय) की फिल्म के लिए पहाड़ों पर खतरनाक स्टंट करने के दौरान, वीर बाइक से गिर जाता है और वह ज़मीन की ओर लुढकने लगता है लेकिन उसके आसपास बेल के पत्ते लिपटे होते हैं जिससे वह बच जाता है। तभी वीर पहाड़ की खाई से आने वाली रहस्यमयी फुसफुसाहट सुनता है। उसी वक़्त दुष्ट दंश भी उस अंगूठी की ओर बढ़ने लगता है।

हालांकि, वीर ने उस अंगूठी को ढूंढ़ने का दृढ संकल्प लिया है क्योंकि वही एक ऐसा सुराग है जो उसके पिता से जुड़ा हुआ है, और वह पानी से भरी हुई खाई में कूद जाता है। दंश पानी के अंदर वीर का पीछा करता है और अपने हथियारों से उस पर हमला करता है जिससे वीर मौत के करीब पहुंच जाता है। 

अपने पिता को निर्दोष साबित करने के लिए क्या वीर उस अदृश्य अंगूठी को हासिल करने में समर्थ होगा?

वीर की भूमिका निभा रहे अभिषेक निगम (Abhishek Nigam) ने कहा, “मैं अपने सभी दर्शकों का आभारी हूं, जो यह शो देख रहे हैं और पहले ही हफ्ते में इसे अपना ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। अपने पिता के बारे में जानने की कोशिश करते हुए कई सालों के बाद, वीर आखिरकार उस सुराग तक पहुंच चुका है, जो एक अदृश्य अंगूठी है। उसने पिता को निर्दोष साबित करने के लिए उसे हासिल करने का दृढ संकल्प लिया है। हालांकि, एक शैतानी दुनिया भी है, जो इस अंगूठी के पीछे पड़ी हुई है। दर्शकों के लिए यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या वीर एलियंस से लड़ाई करके उस अंगूठी को उनसे पहले हासिल कर पाएगा या नहीं।”