Rocket Gang
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) कोरियोग्राफर (Choreographer) बॉस्को लेस्ली मार्टिस (Bosco Leslie Martis) ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘रॉकेट गैंग’ के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। ये फिल्म 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म हॉरर, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है। इस फिल्म में एक्ट्रेस निकिता दत्ता, आदित्य सील, जेसन थम, सहज सिंह चहल और मोक्षदा अपने अहम किरदार में नजर आएंगे।

    इनके अलावा इस फिल्म में पांच यंग किड्स तेजस वर्मा, सिद्धांत शर्मा, जयश्री गोगोई, दीपाली बोरकर और आद्विक मोंगिया भी अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो ने किया है। एक्ट्रेस निकिता दत्ता अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के टीजर को भी शेयर की है। जिसमें रात के अंधेरे में एक बंगला नजर आ रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nikita Dutta 🦄 (@nikifying)

    उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘इस बाल दिवस को जीवित रखने में मदद करने वाला एकमात्र मंत्र होगा, नाचोगे तो बचोगे डांस फैंटेसी कॉमेडी के लिए तैयार हो जाइए जो आपके रास्ते में आ रही है! रॉकेट गैंग 11 नवंबर 22 को रिलीज हो रही है।’

    उनके इस फिल्म के टीजर को अब तक 12 हजार से अधिक लोग देख चुके है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने कू पर इस फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी दी है।