Nysa Devgan Photo
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मल्टीटैलेंटेड (Multitalented) एक्टर (Actor) अजय देवगन (Ajay Devgan) और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन अक्सर सुर्खियों में रहती है। न्यासा देवगन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस बार वो अपने कजिन दानिश गांधी के साथ स्पॉट की गई है। उनके कजिन दानिश गांधी एक फिल्ममेकर है। न्यासा देवगन अपनी छुट्टियां मनाने लंदन गई है। दानिश गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर किया है।तस्वीरों में लंदन के हाइड पार्क गार्डन में एक पेड़ के नीचे न्यासा देवगन अपने कजिन दानिश गांधी के साथ बैठकर मस्ती करती नजर आ रही है।

    तस्वीर में वो काफी खुश नजर आ रहे है। अगर हम बात करें इनके पहनावे कि तो न्यासा देवगन टी-शर्ट और ट्राउजर पहनी हैं साथ ही चेहरे पर कम्पलीट मेकअप की है। वहीं दानिश गांधी भी टी-शर्ट और ट्राउजर पहने दिखाई दे रहे है। इनकी बॉन्डिंग फैंस को भी काफी पसंद आ रही है। दानिश गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर किया है। जिसके एक तस्वीर में न्यासा देवगन और दानिश गांधी हरियालियों के बीच बैठे फुर्सत के पल बिताते नजर आ रहे है। वहीं दूसरी तस्वीर में पेड़ों के बीच सूरज की किरणें और खुबसूरत नदी नजर आ रही है तो वहीं तीसरी तस्वीर में रंग-बिरंगे फूल नजर आ रहे है। उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Daanish Gandhi (@daanishgandhi)

    उनके इस तस्वीरों को अभिषेक बच्चन ने भी लाइक किया है। दानिश गांधी अजय देवगन की बहन नीलम देवगन के बेटे है। वह एक फिल्ममेकर है। उन्होंने अजय देवगन की अभिनीत फिल्म ‘तान्हा जी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। न्यासा देवगन बॉलीवुड की मोस्ट फेमस स्टारकिड है। न्यासा देवगन के सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।