मुंबई : कांग्रेस (Congress) सांसद (MP) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस यात्रा को शुरू हुए लगभग दो महीने हो गए हैं। इस यात्रा में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी हाथ थामते नजर आ रहे हैं। अब तक कई सेलेब्स इस यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं। जिसमें पूजा भट्ट, सुशांत सिंह और रिया सेन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ज्वाइन किया। वहीं शनिवार को महाराष्ट्र में इस भारत जोड़ो यात्रा में टेलीविजन जगत की दो मशहूर अभिनेत्रियों ने ज्वाइन कर लिया है।
जी हां, टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भी इस यात्रा में शामिल हो गई हैं। इस वक्त उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों अभिनेत्रियां भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। वो इस यात्रा का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। जो तस्वीर में साफ झलक रही है। वहीं उनके इस यात्रा में शामिल होने पर कांग्रेस ने भी अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी।
More power to Bharat Yatris as famous TV actor @TheRashamiDesai & @akanksha800 join our fight for the truth. #BharatJodoYatra #ShaktiWalk pic.twitter.com/m7QWkl8Idz
— Congress (@INCIndia) November 19, 2022
तस्वीर में रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आ रही हैं। कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कर ट्वीट में लिखा, ‘फेमस टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी के रूप में भारत यात्रियों को अधिक शक्ति सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में शामिल हो गई हैं।’ वहीं इस ट्वीट को रिट्वीट कर रश्मि देसाई ने लिखा, ‘इतना सुंदर और सरल विचार लेकिन क्रियान्वयन इतना कठिन है भारत जोड़ो यात्रा।’
Such a beautiful and simple thought but the execution is so difficult #BharatJodoYatra #ShaktiWalk https://t.co/Q0SjUZ6mU5
— Rashami Desai (@TheRashamiDesai) November 19, 2022
वहीं एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने ट्वीट कर लिखा, ‘राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं इंदिरा गांधी जी की जयंती पर।’
So happy to be a part of #BharatJodoYatra with @RahulGandhi on the birth anniversary of Indira Gandhi ji ☺️ #staystrong #stayunited #stayconnected pic.twitter.com/s24pTcC43s
— Akanksha Puri (@akanksha800) November 19, 2022
बता दें कि रश्मि देसाई धारावाहिक सीरियल के अलावा ‘बिग बॉस 13’, ‘नागिन 4’, ‘नागिन 6’, ‘झलक दिखला जा 5’, ‘खतरों के खिलाड़ी 6’ और ‘नच बलिए 7’ जैसे कई रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने हिंदी टीवी शोज के अलावा साउथ में भी काम किया हैं। उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। हाल ही में आकांक्षा पुरी मीका सिंह के शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ में भाग ली थी। वो इस शो की विनर रहीं।