आज है अभिनव शुक्ला का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: आज है टेलीविजन एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) का जन्मदिन है। उनका जन्म 27 सितंबर 1982 को पंजाब राज्य के लुधियाना शहर में हुआ था। अभिनव एक मध्यमवर्गीय हिंदू-ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते है। अभिनय के माता पिता सरकारी कर्मचारी थे। अभिनव के पिता के.के. शुक्ला, लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में एक कीटविज्ञानी के रूप में काम करते थे। जबकि उनकी मां राधा शुक्ला, सराभा नगर, लुधियाना में गुरु नानक पब्लिक स्कूल में एक शिक्षक के रूप में काम करती थीं। 

    अभिनव बचपन से एक्टर नहीं बनना चाहते थे। लेकिन जब वह कॉलेज में थे तब उनकी मां ने उन्हें फिट रहने की सहल दी। उनकी मां ने उन्हें अपने लड़के और लुक्स पर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसके बाद उन्होंने 2004 में ग्लैडरैग्स मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। अभिनव ना सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि वह कॉन्टेस्ट जीत भी गए थे। इस कॉन्टेस्ट के बाद अभिनव की किस्मत ही बदल गई। अभिनव ने पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग भी किया था। जिसने उनके लिए टीवी जगत में दरवाजे खोल दिए। 

    अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक दोनों पहली बार एक दूसरे से 2015 में गणपति उत्सव के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के घर पर मिले थे। अभिनव तो पहली नजर में ही रुबीना दिलैक को अपना दिल दे बैठे थे। अभिनव ने रुबीना को होना फोटोशूट दिखाया और उनसे फोटोशूट करने के लिए कहा, और कुछ बातचीत के बाद, दोनों एक-दूसरे से मुलाकाते करने लगे। धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। और दोनों ने 21 जून 2018 में शादी कर ली।