आज है नेहा भसीन का जन्मदिन, जानें उनकी निजी जीवन के बारे में

    Loading

    मुंबई: पॉप संगीत गायिका नेहा भसीन (Neha Bhasin) आज यानी 18 नवंबर को अपना जन्मदिन माना रही है। उनका जन्म 1982 को नई दिल्ली में हुए है। नेहा ने हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगू और पंजाबी में भी गाने गाए हैं। मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, नीरजा सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसे सरीखी फिल्मों के लिए गाना गाए हैं। नेहा को फिल्म सुल्तान के गाने ‘गीत जग घूमेया’ के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार मिला है। 

    नेहा का नाम विवादों में भी रहा है। सिंगर ने अनु मलिक पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने अपने ट्वीट पर कई ट्वीट करते हुए लिखा था कि- अनु मलिक ने उन्हें गलत तरीकें से छुने की कोशिश की, वह भी जब नेहा 21 साल की थीं। मसले का जिक्र करते हुए नेहा ने बताया कि उस वक्त वह अनु मलिक से मिलकर अपने गानों की सीडी देने गई थी। पर अनु मलिक के बर्ताव को देखते हुए वह झुठ बोलकर निकल गई कि उनकी मां नीचे उनका इंतजार कर रहीं हैं। 

    भसीन सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं। नेहा म्यूजिक रियलिटी शो ‘लव मी इंडिया’ की जज भी रह चुकी हैं। नेहा एक हिंदू पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। नेहा के दो भाई-बहन हैं, एक बड़ी बहन राशि भसीन और छोटा भाई अनुभव भसीन। उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा दिल्ली के फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। उसके बाद इन्होने लेडी श्री राम कॉलेज, नई दिल्ली से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

    नेहा को बचपन से ही गाना गाने और नाचने का बहुत शौक था और अपने बचपन के दिनों में वे स्कूल में गायकी की प्रतियोगिताओ में भाग लेती रहती थी। नेहा ने मात्र  9 साल की उम्र में अपना पहला गायन प्रतियोगिता जीती था।