Big relief to actor Sahil Khan from Bombay High Court, court granted anticipatory bail in Body Builder Manoj Patil Case
File

    Loading

    मुंबई: फिल्म स्टाइल के एक्टर साहिल खान (Sahil Khan) आज यानी 5 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्म 1976 को कोलकाता में हुआ था। साहिल खान को फिल्म स्टाइल ने रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद वह फिल्म के सीक्वल एक्सक्यूज मी में भी नजर आए थे। उसके बाद एक्टर ने बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में काम किया लेकिन ज्यादा चल नहीं पाए। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास बातें। 

    साहिल खान ने अपने 2001 में फिल्म स्टाइल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर शरमन जोशी भी लीड रोल में थे। उसके बाद दोनों ने इस फिल्म का सीक्वल किया। दोनों की जोड़ी दर्शकों ने खूब पसंद आई थी। लेकिन इस फिल्म के साहिल का करियर ऊंची उड़न नहीं भर पाया। धीरे-धीरे फ्लॉप स्टार की लिस्ट में आने लगे थे। 

    साहिल ने अपने फिल्मी में काम किया है। लेकिन उनकी सारी फिल्में फ्लॉप हो गई। बॉलीवुड स्टार न बनने के बावजूद साहिल खान करोड़ों के मालिक हैं और रॉयल जिंदगी जीते हैं। दरअसल साहिल ने बॉलीवुड छोड़ अपना खुद का एक जिम खोल लिया। इस बिजनेस से उन्हें काफी फायदा हुआ। इसके बाद वह लगातार इसकी ब्रांच खोलते जा रहे हैं। इसके साथ ही साहिल का मिनरल वाटर का भी बिजनेस भी है। 

     साहिल अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। यहां तक की साहिल खान एक वक्त टाइगर श्रॉफ की मम्मी आएशा श्रॉफ के साथ रिश्तों को लेकर सुर्खियों में भी थे। आएशा श्रॉफ ने कहा था कि साहिल गे हैं। उसके बाद साहिल में बॉलीवुड अभिनेत्री निगार खान से साल 2004 में शादी की थी, लेकिन इन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई।