Happy Birthday Sriti Jha
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : श्रीति झा (Sriti Jha) का जन्म 26 फरवरी (February) 1986 को बेगूसराय (Begusarai), बिहार (Bihar) में हुआ था। ये एक भारतीय (Indian) अभिनेत्री (Actress) हैं। अभिनेत्री भारतीय टेलीविजन (Television) धारावाहिक (Serial) शो (Show) में दिखाई देती हैं। एक्ट्रेस  धारावाहिक शो ‘कुमकुम भाग्य’ में प्रज्ञा अरोड़ा की भूमिका निभा कर दर्शकों में अपनी पहचान बनाई। अदाकारा को इस शो में निभाए गए उनके किरदार के लिए गोल्ड अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है।

    इसके अवाला उन्होंने ड्रामा सीरीज में आईटीए अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के लिए इंडियन टेली अवार्ड भी जीता है। श्रीति झा टेलीविजन एक्ट्रेस के साथ-साथ एक कवयित्री भी है। उनके नाम की कई कविताएं है। श्रीति झा वर्ष 2007 में डिज्नी इंडिया के नाटक ‘धूम मचाओ धूम’ में मालिनी शर्मा के किरदार में दिखाई दी थी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sriti Jha (@itisriti)

    इसके बाद वो ‘जिया जले’ में सुनैना कोटक की भूमिका निभाई थी। अदाकारा डांस शो ‘नचले वे’ में सरोज खान के साथ दिखाई दी थी। वर्ष 2009 में वो स्टार प्लस की धारावाहिक शो ‘शौर्य और सुहानी’ में राजकुमारी सुहानी के किरदार में नजर आई थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sriti Jha (@itisriti)

    वर्ष 2011 में अभिनेत्री ‘दिल से दी दुआ… सौभाग्यवती भव?’ में जान्हवी की भूमिका में दिखाई दी थी जो घरेलू हिंसा की शिकार थी। इसके साथ ही वो कई शो में अपनी मुख्य भूमिका में दिखाई दी। जिसमें 2012 में कलर्स शो ‘बालिका वधू’ में गंगा, ‘रक्त संबंध’ में संध्या, एकता कपूर की ‘कुमकुम भाग्य’ में शब्बीर अहलूवालिया के साथ प्रज्ञा अरोड़ा के किरदार में दिखाई दी जिससे उन्हें अपने प्रशंसकों से खूब प्यार मिला अभिनेत्री शो से लोगों के दिल में जगह बनाई है।