Sony A8H TV स्मार्ट टीवी भारत में हुआ लॉन्च, कई शानदार फीचर्स से है लैस

Loading

टेक कंपनी Sony ने अपना नया डिवाइज़ भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नया डिवाइज़ एक स्मार्ट टीवी है, जिसे भारत में A8H 4K OLED TV से जाना जाएगा। यह 65 इंच के  एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा इसे कई शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

Sony A8H 4K OLED TV Specifications-
Sony A8H TV में 65 इंच का अल्ट्रा-एचडी ओएलईडी डिस्प्ले है। इस टीवी में दमदार साउंड के लिए डॉल्बी Atmos और Acoustic Surface Audio सिस्टम दिया गया है। साथ ही इस स्मार्ट टीवी को सोनी के X1 अल्टीमेट पिक्चर प्रोसेसर का सपोर्ट भी मिला है। कंपनी ने Sony A8H टीवी में 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी है। इसके साथ ही टीवी को बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट भी दिया गया है। 

Sony A8H 4K OLED TV Price-
Sony A8H 4K OLED टीवी को भारत में 2,79,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस टीवी को सोनी के रिटेल स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon India से आप खरीद सकते हैं।