Image: Google
Image: Google

Loading

सीमा कुमारी

ज्यादातर लोगों को खजूर खाना पसंद आता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें खजूर खाना बिल्कुल पसंद नहीं है। जब शरीर में ताकत की जरुरत होती है तो सबसे पहले डॉक्टर खजूर खाने के लिए बोलते हैं क्या अपने कभी सोचा है कि डॉक्टर्स ऐसा क्यों बोलते हैं? क्योंकि खजूर आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स से भरपूर होता है। खजूर को खाने से हमारे शरीर में तुरंत ताकत आ जाती है। खजूर खाने के और भी बहुत सारे फायदे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि खजूर खाने से क्या फ़ायदे मिलते हैं…

  • यदि आपको तुरंत ताकत चाहिए तो आप दो से चार खजूर खाएं इससे आपको तुरंत ही एनर्जी मिल जाएगी। खजूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है। इसलिए तुरंत ताकत के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 
  • यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई है तो आप रोज खजूर का सेवन करें। खजूर में मौजूद पोटैश‍ियम अध‍िक ब्‍लड प्रेशर को कम करने का काम करता है। जिससे आपका ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। 
  • खजूर पेट के कीड़ों को साफ करने में मदद करता है। इसलिए बच्चों को रोज 2-4 खजूर खिलाये। 
  • खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र की सफाई करने के काम आता है। अगर पाचन ठीक रहेगा तो कब्‍ज की शिकायत भी नहीं होगी। 
  • खजूर में पाया जाने वाला आयरन शरीर में खून की कमी यानी, एनीमिया को ठीक करने में बहुत कारगर है। खजूर में फ्लूरिन भी पाया जाता है जिससे दांतों के क्षय होने की प्रकिया धीमी हो जाती है। 
  • खजूर में विटामिन-सी और डी भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।