
नई दिल्ली: भारत अब अंतरिक्ष क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए तैयार हो गया है। जी हां जैसा कि पूरी दुनिया जानती है हाल ही में भारत ने चंद्रयान-3 मिशन में सफलता हासिल की है अब इसके बाद ISRO ने अब सूरज के राज खोलने की भी तैयारी कर ली है।
जी हां दरअसल सूरज में चल रही उथल-पुथल और स्पेस क्लाइमेट का अध्ययन करने के लिए भारत का आदित्य L-1 मिशन 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे रवाना होगा। आइए अब जानते है आदित्य L1 में क्या है खास…
दरअसल यह मिशन विज्ञान के साथ ही हमारे और आपके जीवन के लिए भी ये अभियान बेहद महत्व रखता है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष में एक स्पेस स्टेशन की तरह काम करेगा।
जानकारी हो कि भारत में अब तक वैज्ञानिक सूरज का अध्ययन ऑब्जर्वेटरी में लगी दूरबीनों के जरिए कर रहे हैं। इसकी कई सारी सीमाएं हैं। आदित्य L1 मिशन की सफलता के बाद वैज्ञानिकों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे।