chandrababu-naidu

Loading

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां पुलिस ने आज TDP नेता और पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया है। 

जी हां, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों के अनुसार, पूर्व CM पर स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन घोटाले का केस चल रहा है। यह भी खबर मिली है कि, उन्हें गिरफ्तार करने नंद्याल रेंज के DIG रघुरामी रेड्डी और CID प्रमुख के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी पहुंची थी। इसके साथ ही उनके बेटे लोकेश को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं आज तड़के करीब 3 बजे शहर के आरके फंक्शन हॉल के पास उन्हें हिरासत में लिया गया। वह रैली के बाद अपने बस कैंप में आराम कर रहे थे।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ CID ने अरेस्ट वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के कुछ देर बाद ही उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के समय वह अपनी रैली के बाद अपने बस कैंप में ही आराम कर रहे थे। मौके पर TDP के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां मौजूद थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और TDP समर्थकों में झड़प होने की भी खबर है। आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।