MONKEYPOX
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. दिल्ली में अब एक नाइजीरिया (Nigerian woman) की 30 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स (Monkeypox) से संक्रमित पाई गई है। आज सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इस तरह अब देश की राजधानी में यह इस संक्रमण का आठवां और देश में 13वां मामला है।  

    सूत्रों की मानें तो, महिला को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर यह भी है कि, एक अन्य व्यक्ति के भी अब मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की आशंका है और उसे भी दिल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    उधर WHO के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 1 जनवरी 2022 से 14 सितंबर तक दुनियाभर के 103 देशों में मंकीपॉक्स के मामले मिल चुके हैं। वहीं अब तक 59,147 केस मिल चुके हैं। इस बिमारी से अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है। बीते 05 से 11 सितंबर के आंकडें देखें तो दुनियाभर में मंकीपॉक्स के 4,863 केस मिले थे।

    जबकि वहीं बीते 29 अगस्त से – 04 सितंबर तक इस घातक बीमारी के 5,026 केस मिले थे। इन केसों में सबसे ज्यादा 75.4% केस अफ्रीकी देशों में मिले हैं। जबकि यूरोप में 23.6% केस ही मिले हैं।

    जानें क्या है मंकीपॉक्स ?

    गौरतलब है कि, मंकीपॉक्स मानव चेचक के समान एक दुर्लभ वायरल संक्रमण है। पहली बार 1958 में शोध के लिए रखे गए बंदरों में पाया गया था। वहीं मंकीपॉक्स से संक्रमण का पहला मामला 1970 में दर्ज हुआ था। यह रोग मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में होता है और कभी-कभी यह अन्य क्षेत्रों में भी पहुंच जाता है।