पंजाब में सरकार बनते ही आप सरकार का विरोधियों के खिलाफ अभियान शुरू, कुमार विश्वास के बाद अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस

    Loading

    नई दिल्ली: पंजाब में आम आदमी पार्टी की जब से सरकार बनी है, तब से वहां की पुलिस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलने वाले लोगों के खिलाफ शुरू हो गया है। पंजाब पुलिस ने पहले जहां आप के बागी नेता कुमार विश्वास के यहां पहुंची और उनसे पूछताछ की। इसके बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा को नोटिस देकर जांच के लिए रूपा नगर पुलिस थाना में हाजिर होने का आदेश दिया है।

    बुधवार को सुबह पंजाब पुलिस कवी कुमार विश्वास के घर पहुंची। जिसकी जानकारी खुद विश्वास ने ट्वीट कर दी। कवी ने लिखा, “सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है।” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह देते हुए कुमार ने लिखा, “एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा।देश मेरी चेतावनी याद रखे।”

    कई धाराओं के तहत मामला दर्ज 

    पंजाब पुलिस ने कुमार विश्वास के खिलाफ रोपड़ थाने में धारा 153, 153ए, 323, 341, 506, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक किए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने ये केस दर्ज किया है। वीडियो के जरिए विश्वास ने केजरीवाल पर खालिस्तानियों से सम्बंध का आरोप लगाया था।

    पंजाब चुनाव को लेकर भेजा नोटिस 

    कुमार विश्वास के बाद पंजाब पुलिस पूर्व विधायक और वर्तमान कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पहुंची। पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने अलका लांबा को 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे या उससे पहले सदर रूपनगर पुलिस स्टेशन में जांच के लिए एसआईटी के सामने पेश होने का नोटिस भेजा है।

    अपने यह पंजाब पुलिस के आने को लेकर ट्वीट करते हुए केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “अलका ने उस ट्वीट में लिखा, ‘अब समझ आ रहा होगा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए थी.. भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।”

    ज्ञात हो कि, लांबा के खिलाफ 20 फरवरी को पंजाब चुनाव से पहले आप नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित तौर पर झूठे बयान देने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है।