BSF
बीएसएफ

Loading

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) जवानों पर एक बार फिर बांग्लादेशी ग्रामीणों (Bangladeshi villagers) ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने जवानों के हथियार छीन लिए और उनके साथ मारपीट की। इस हमले में BSF के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बांग्लादेशी अंतरराष्ट्रीय सीमा (Bangladeshi International Border) पर भारतीय किसानों की सुरक्षा में ड्यूटी करते जवानों को गंभीर चोट आई है। 

जानकारी के अनुसार भारतीय किसानों की शिकायतों के अनुसार, बांग्लादेशी किसान अपने मवेशियों को चराने के लिए भारतीय किसानों के खेतों में प्रवेश करते हैं और जानबूझकर उनकी फसलों को नुकसान पहुँचाते हैं। भारतीय किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, बीएसएफ के जवान सीमा के पास अस्थायी रूप से एक चौकी स्थापित की थी।रविवार को सीमा चौकी निर्मलचर के बीएसएफ जवान सीमा पर ड्यूटी पर थे, तभी उन्होंने बांग्लादेशी किसानों को अपने मवेशी भारतीय किसानों के खेतों में लाने से रोक दिया। 

इसी बात से आक्रोशित बांग्लादेशी ग्रामीणों ने जवानों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते बांग्लादेश से आए सौ से अधिक ग्रामीणों और बदमाशों ने भारतीय सीमा में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जवानों पर हमला कर दिया। बयान में कहा गया है कि हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश उनके हथियार छीनने के बाद बांग्लादेश भाग गए।