bank holiday
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. जहाँ एक तरफ पूरे देश में अभी त्योहारी सीजन चल रहा है। जी हाँ, दिवाली, छठ, गुरु पर्व के बाद अभी क्रिसमस का त्योहार भी आने वाला है। इसी ख़ास अवसर पर अब बैंक में भी छुट्टियां (bank holidays) आदि पड़ रही हैं। 

    जी हाँ रविवार, 21 नवंबर से देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक 5 दिन के लिए अलग अलग राज्यों में बंद रहेंगे। इस महीने की शुरुआत में ही कई पर्व-त्योहार के चलते अब बैंक लगभग 12 दिन तक बंद रहे। पता हो कि इस महीने की शुरुआत में दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती मनाया गयी थी जिस पर बैंक बंद भी रहे।

    ऐसे में अगर सभी छुट्टियों को जोड़ दें तो अबके नवंबर महीने में बैंक 17 दिन बंद रहेंगे। इसमें 12 छुट्टियां तो वैसे भी निकल गई हैं और बाकी 5 छुट्टियां भी पड़ने वाली हैं। इसे देखते हुए अब आने वाले हफ्ते में अगर आप बैंक में अपना कोई काम निपटाने जाना चाह रहे हैं तो इस खबर को पढ़ लें। इससे आप बेवजह की परेशानी झेलने से भी बच जाएंगे।

    ये रही RBI की छुट्टियों की लिस्ट

    जी हाँ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक की छुट्टियों (bank holidays) की एक लिस्ट भी जारी की है। जी हाँ ये वो लिस्ट है जिसमें मनाई जाने वाली छुट्टियों की समस्त जानकारी है। इसमें राष्ट्रीय छुट्टियों के साथ अन्य राज्यों की छुट्टियां भी दी गई हैं।

    • 21 नवंबर के बाद से आने वाली बैंक छुट्टियों की एक पूरी सूची ये है
    • 22 नवंबर: कनकदासा जयंती – बेंगलुरु
    • 23 नवंबर: सेंग कुत्नेम- शिलांग

    इस तरह अन्य राज्यवार छुट्टियों के अलावा वीकेंड के कुछ दिन बैंक बंद रहेंगे। जो कि नीचे बताए गए हैं-

    • 21 नवंबर: रविवार
    • 27 नवंबर: महीने का चौथा शनिवार
    • 28 नवंबर: रविवार

    ऐसे  में अब अब आपको अगले सप्ताह में नकदी निकालने या जमा करने के लिए कोई बैंक से संबंधित काम है या करना चाहते हैं, तो आपको अपने राज्य में छुट्टियों (bank holidays) की सूची के बारे में जान लेनी चाहिए। अब इन छुट्टियों का पता लगाने के लिए आपको अपनी निकटतम शाखा में जाना चाहिए। इन दिनों हालाँकि ATM हमेशा की तरह बिना कोई परेशानी के चालू रहेंगे। इसके साथ ही कैश डिपॉजिट मशीन भी चलती रहेगी जहां आप आसानी से आपकी नकदी जमा कर सकते हैं। इस तरह देखा जाए तो बैंक के कार्य प्रणाली में कोई भी परेशानी नहीं होगी।